फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मोहाली में महामारी से चार और लोगों की मौत, 44 हुए संक्रमित और 89 ने जीती जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 44 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 89 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम हो रहे हैं, जो कि राहत की बात है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह समय काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह महामारी को हलके में न लें। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी के पांच, ढकोली के 14, लालड़ू के 8, बूूथगढ़ का एक, घडुआं के 4, खरड़ के 5 और मोहाली में 7 केस सामने आए हैं। जबकि कुराली और बनूड़ में एक भी केस सामने नहीं आया। वहीं, जिले में अब तक कोरोना से कुल 67920 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 66225 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अभी 662 केस सक्रिय हैं और 1033 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना की टेस्टिंग हो रही है। इसके साथ ही टीकाकरण मुहिम चल रही है। हेल्पलाइन नंबर 104 पर डॉक्टरी सहायता से एंबुलेंस और अस्पताल में बेड तक की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा फेज-6 के सरकारी अस्पताल और सेक्टर-69 में मुफ्त कोविड केयर सेंटर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें