फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रंगदारी नहीं मिलने पर होटल में तोड़फोड़ में चार गिरफ्तार, 18 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला हाइवे पर दो होटल (जी-प्लाजा व न्यू स्टाइल) में शनिवार रात 25 गुंडों ने तोड़फोड़ की, यह हमलावर इससे पहले भी दो बार होटल में जबरन घुसकर हमला कर चुके हैं। यह हमला रंगदारी को लेकर किया गया है। हमलावर गांव छत के रहने वाले होटल मालिक परवीन कुमार से प्रति हफ्ता 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। होटल मालिक परवीन को उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उसने रंगदारी नहीं दी तो वह उसे होटल चलाने नहीं देंगे। रंगदारी न देने पर उसके होटल में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने इस मामले में चार हमलावरों को गिरफ्तार कर 18 हमलावरों को नामजद किया है। इन हमलावरों में साहिल ठाकुर निवासी छत, निखिल चौधरी निवासी बनूड़, चेतन निवासी ढकोली, सम्मा निवासी बादल कॉलोनी, बाज निवासी बनूड़, विशाल निवासी ढकोली, जस्सी निवासी ढकोली, बामन निवासी बनूड़, कपिल निवासी सुखना कॉलोनी, कुलदीप निवासी प्रीत कॉलोनी, राकेश, दीपक, हनी तीनों निवासी सुखना कॉलोनी, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी प्रीत कॉलोनी, प्रिंस निवासी सुखना कॉलोनी, लोकेश सुखना कॉलोनी, दीपक निवासी प्रीत कॉलोनी, राणा निवासी बनूड़ शामिल हैं। हमलावर भी जीरकपुर में होटल चलाते हैं। कोर्ट के निर्देश पर भी पुलिस ने नहीं दिए सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

होटल मालिक परवीन ने अदालत में अपनी जान को खतरा बताकर पुलिस सुरक्षा देने के लिए याचिका दायर की थी। 3 जुलाई को अदालत ने मोहाली पुलिस को निर्देश दिए थे कि होटल मालिक को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए लेकिन होटल मालिक परवीन का आरोप है कि उसे पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई। 26 जुलाई को भी परवीन ने एसएसपी मोहाली को शिकायत देकर उक्त हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने तब भी कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
पहला हमला 24 जुलाई को किया
एसएसपी को दी शिकायत में परवीन ने आरोप लगाया था कि 24 जुलाई की रात 11 बजे के करीब उक्त हमलावर अपने साथियों सहित उसके होटल में आए और उससे 50 हजार प्रति हफ्ता मांगने लगे। जब होटल मालिक ने उन्हें कोई रकम नहीं दी तो उन्होंने होटल के दरवाजे व सारे शीशे तोड़ दिए। होटल मालिक का आरोप है कि उस समय उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया लेकिन पुलिस उसकी मदद करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन

होटल कर्मचारी पर किया था हमला, महिला स्टॉफ से की थी छेड़छाड़
होटल मालिक परवीन ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को वह शिमला गया हुआ था। शाम करीब साढ़े 6 बजे करीब 20 अज्ञात व्यक्ति उसके होटल में आए और उसके स्टॉफ से उसके बारे में पूछताछ करने लगे लेकिन स्टॉफ ने उसकी कोई जानकारी हमलावरों को नहीं दी। उन्होंने होटल कर्मचारी रविंदर मंडल पर हमला कर उसे घायल कर दिया और महिला स्टॉफ से छेड़छाड़ की। बाद में वह स्टॉफ को धमकाकर वहां से चले गए। रविंदर मंडल सीएचसी जीरकपुर में भर्ती है। 27 जुलाई को हमलावरों ने दोबारा परवीन कुमार के दोनों होटल में तोड़फोड़ कर दी। यहां तक की होटल में रुके हुए लोगों पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें