फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव जुझार नगर में युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जुझार नगर में वीरवार दोपहर 23 वर्षीय युवक मुकेश बघेल की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में बलौंगी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 45 वर्षीय चतुरभुजी उर्फ अजय मिश्रा निवासी यूपी हाल निवासी गली नंबर-11 जुझार नगर, 18 वर्षीय शिव कुमार शीबू गांव पसरामपुर जिला मैनपुरी, 21 वर्षीय अर्जुन मिश्रा और 18 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मुन्ना निवासी कल्याणपुर जिला सुल्तानपुर यूपी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि आरोपी शिव कुमार शीबू ने मुकेश बघेल के चाकू मारा था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुकेश बघेल की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बच्ची है। परिवार मूल रूप से मध्य-प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल जुझार नगर में किराये के घर में रह रहा था। मुकेश बहलोलपुर में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। मृतक के छोटे भाई बृजेश बघेल ने बताया कि वे जुझार नगर की गली नंबर-10 में रहते हैं, जबकि उनकी बुआ की बेटी गली नंबर 11 में रहती है। बृजेश के अनुसार 31 दिसंबर की रात उसके जीजा बलबीर अपने पड़ोसियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके पिता लखन को गालियां देनी शुरू कर दीं। बुआ की बेटी ने फोन कर इसकी जानकारी परिवार को दी। सुबह मुकेश को कुछ युवकों ने घेर लिया। अर्जुन ने मौके पर अपने अन्य साथियों को बुलाया था। जिन्होंने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें