मोहाली। जिले में बुधवार को 42 लोग जहां कोरोना संक्रमित पाए गए हैें, वहीं, 56 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी संबंधी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए कोरोना संक्रमितों में डेराबस्सी में एक, ढकोली में चार, घडुआं में पांच, कुराली में एक और मोहाली में 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 18856 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 17621 लोग स्वस्थ हो चुुके हैं और अब तक 351 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 884 सक्रिय केस हैं। इसके साथ ही डीसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।