जीरकपुर। जीरकपुर में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास वीरवार को हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा किया गया। इन परियोजनाओं में बलटाना, जीरकपुर और ढकोली एरिया की सड़कें, सीवरेज, ट्यूबवेल और एक पार्क शामिल हैं।
शुरू किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 31 में 3.52 करोड़ की लागत से सड़क और सीवर बनेंगे। वार्ड नंबर 4 में 1.25 करोड़ की लागत से सड़क और सीवर बनेंगे। वार्ड नंबर 6 में 40.53 लाख की लागत से ट्यूबवेल लगेगा। वार्ड नंबर 22 में 65 लाख की लागत से पार्क का विकास होगा। वार्ड नंबर 22 में 50 लाख की लागत से सिल्वर सिटी मार्किट में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी।
इसके अलावा वार्ड नंबर 17 में पड़ती बाजीगर बस्ती से मानव मंगल स्कूल तक में इंटरलॉक टाइल्स लगाने और सीवरेज डालने के काम पर 68 लाख 41 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक रंधावा ने कहा कि वार्ड नंबर 26 में 65 लाख की लागत से गुरुद्वारा नाभा साहिब को समर्पित पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क लोगों के लिए एक मनोरंजक स्थल के रूप में काम करेगा और नाभा साहिब के इतिहास को भी श्रद्धांजलि देगा।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा बल्कि शहर में जीवन की समग्र गुणवत्ता में भी सुधार होगा।