फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो स्कूलों में विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड लैहली की ओर से सरकारी हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल हसनपुर में तीन कमरें, एक हाॅल, मीड-डे मील के लिए शैड और एक कमरा के अलावा शौचालय और गांव चौंदहेडी के सरकारी स्कूल में पांच कमरे , मिड-डे मील शेड और रूम, मंच (स्टेज) व शौचालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी नरेश कपिल, मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बेहतर भौतिक सुविधाएं प्रदान करना है ताकि वे शैक्षणिक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर समग्र रूप से विकास कर सकें। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी अनुप कुमार, साहिल, नरेश कटोच समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें