फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गली में संरक्षित पशुओं को डाला जा रहा चारा, दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी के वार्ड नंबर 2, मुबारकपुर में एक व्यक्ति पर गली में रेहड़ी-खड़ी करके आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने और संरक्षित पशुओं के लिए चारा डालकर गंदगी फैलाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 2 के निवासी हरदीप सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि वार्ड नंबर 2 मुबारकपुर निवासी व्यक्ति लगातार अपनी रेहड़ी गली में खड़ी करता है जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही में कठिनाई होती है। इसके अलावा, आरोप है कि वह व्यक्ति संरक्षित पशुओं के लिए गली में चारा डालता है, जिस कारण गली में पशु इकट्ठा हो जाते हैं और गंदगी फैलती है। इन संरक्षित पशुओं के कारण गली से गुजरते समय बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं डरते हैं क्योंकि इससे पहले भी ऐसे पशुओं के चलते कई हादसे हो चुके हैं।

मुबारकपुर वार्ड नंबर 2 के लोगों ने इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को रोजमर्रा की इस परेशानी से छुटकारा मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो वे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


मामले की जांच करवाई जाएगी
उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी लेकिन कल ही वह इस मामले की जांच कर गली में अवैध तरीके से खड़ी रेहड़ी को हटवा देंगे।- आश्य उपनेजा, नगर काउंसिल प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें