अस्पताल प्रशासन ने सपना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को कमरे की जांच करने के लिए कहा गया। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस को बुलाया गया।
मोहाली के सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभडा स्थित एक बहुमंजिला इमारत में एक नर्स फंदे पर लटकी मिली है। यह इमारत निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के लिए हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
विज्ञापन
मृतका की पहचान पंजाब के आनंदपुर साहिब निवासी सपना (25) के रूप में हुई है। वह निजी अस्पताल के वार्ड नंबर ए-6 में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की हैए लेकिन वीरवार को जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो इसका पता चला।
अस्पताल प्रशासन ने सपना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को कमरे की जांच करने के लिए कहा गया। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो सपना का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आज परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।