फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दूरसंचार विभाग के पूर्व अधिकारी को पीटा, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर स्थित थाना हंडेसरा के तहत गांव बोडा खेड़ा मोड़ के पास वरिष्ठ नागरिक और दूरसंचार विभाग के पूर्व अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरदारा सिंह के साथ दो लोगों ने मारपीट की। इसके बाद वे उनका मोबाइल और बैटरी छीन कर फरार हो गए। वह सरदारा सिंह टांगरी नदी में हो रहा खनन देखने जा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई है कि हमलावर खनन माफिया के लोग हो सकते हैं। पुलिस ने सरदारा सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हंडेसरा पुलिस ने बताया कि सरदारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 20 दिसंबर की रात करीब नौ बजे अपने गांव हंडेसरा से साइकिल से टांगरी नदी की तरफ जा रहा था। जब वह बोडा खेड़ा मोड़ के निकट पहुंचा तो उसी समय दो नकाबपोश व्यक्ति उनके पास आये और उन्हें धक्का देकर साइकिल से नीचे गिरा दिया और उसका मोबाइल व बैटरी छीन ली जबकि उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये नहीं छीने। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि हमलावर खनन माफिया से जुड़े लोग थे। इस संबंध में उन्होंने हंडेसरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रमुख हंडेसरा गुरबीर सिंह वड़ैच ने कहा कि उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा-379बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें