फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: माजरी में पूर्व सरपंच के पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के माजरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने पूर्व सरपंच के पति रजनीश कुमार पर लाइसेंसी 12 बोर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रजनीश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस उपाधीक्षक हरकीरत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मनिंदरपाल सिंह उर्फ फौजी के रूप में हुई है। वह सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी है और वर्तमान में चंडीगढ़ में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है। शनिवार रात छुट्टी पर गांव लौटने के बाद उसकी गांव के बाजार में स्थित जूतों की दुकान पर रजनीश कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद आरोपी अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल लेकर वापस बाजार पहुंचा। उसने रजनीश कुमार पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं। गोली रजनीश के पेट और हाथ में लगी। अन्य गोलियां भी शरीर को छूते हुए निकलीं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और जांच
आसपास के लोगों ने रजनीश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मनिंदरपाल सिंह अपने घर में घुस गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी 12 बोर राइफल भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पुलिस उपाधीक्षक हरकीरत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घटना के समय नशे में था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घायल रजनीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें