फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने ‘विश्व जल दिवस’ पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वन विभाग ने सिसवां कम्यूनिटी रिजर्व में सफाई अभियान चलाकर ‘विश्व जल दिवस’ मनाया। यह सफाई अभियान सिसवां डैम के आसपास के इलाकों में चलाया गया। डीएफओ वाइल्ड लाइफ डॉ. मोनिका यादव ने कहा कि कूड़ा-कचरा सिर्फ शहरी इलाकों में ही नहीं, जंगलों और खुले मैदानों में भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदूषण का कारण भी इंसानों की लापरवाही को ही ठहराया।
विज्ञापन

यह अभियान वन एवं जंगली जीव विभाग की रोपड़ डिवीजन ने सोमवार को सिसवां कम्यूनिटी रिजर्व में चलाया गया। बारिश के बावजूद खासी संख्या में लोग अभियान से जुड़े और सिसवां डैम के आसपास से कूड़ा उठाकर जमा किया। इस दौरान डीएफओ ने कहा कि सिसवां डैम जैसे जल भंडार को साफ सुथरा रखने की जरूरत है। आसपास फेंका जाने वाला कूड़ा-कचरा जल भंडार में जाकर पानी को दूषित करता है। बाद में इसी दूषित जल का इस्तेमाल इंसान और जानवर करते हैं। जो दोनों की सेहत के लिए नुकसानदायक है। डीएफओ ने कहा कि अगर हम नैसर्गिक जल स्रोतों पर अपना अधिकार समझते हैं तो उन्हें प्रदूषण मुक्त रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। विभाग जल भंडार के आसपास सफाई के लिए प्रयास जारी रखेगा। इस अभियान में खेलशाला के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने वन विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में हिस्सा लेने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जंगली जीव डिवीजन की टीम के सदस्य मोहन सिंह, सतिंदरपाल सिंह, मनिंदर कुमार और रमजान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें