फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छठी बार फिर बेरोजगार अध्यापकों और शिक्षा मंत्री की नहीं हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और बेरोजगार अध्यापकों के साथ एक बार फिर तय हुई बैठक नहीं हो पाई। यह लगातार छठी बार है जब शिक्षा मंत्री ने ईटीटी 5994 बेरोजगार अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रतिनिधियों को मीटिंग का समय देने के बावजूद मुलाकात नहीं की। अध्यापकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो वे विधानसभा घेराव जैसे बड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


यूनियन के अनुसार, 12 जून को लुधियाना में हुए रोष प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन द्वारा 17 जून को चंडीगढ़ पंजाब भवन में शिक्षा मंत्री के साथ बैठक तय की गई थी। इसी सिलसिले में यूनियन के राज्यस्तरीय नेता अशोक बावा, मनदीप कुमार, जसविंदर सिंह, करण कंबोज, रमन कुमार और सरबजीत पिंडी जब मंगलवार को बैठक के लिए पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि शिक्षा मंत्री किसी अन्य कार्य में व्यस्त हैं और मीटिंग नहीं हो सकेगी।

राज्यभर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा
लगातार हो रही अनदेखी और वादाखिलाफी से आहत यूनियन नेताओं ने सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के खिलाफ राज्यभर में विशाल रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके तहत अलग-अलग हलकों में गुप्त एक्शन, पोल-खोल रैलियां और जोरदार विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें