फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर पीआर-7 रोड को पंचकूला से जोड़ने को बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर माया गॉर्डन मैग्नेशिया से पीरमुछल्ला और उसके आगे घग्गर पार के पंचकूला के सेक्टर-24, 26 की डिवाइडिंग रोड तक बनने वाली पीआर-7 रिंग रोड का काम अब गमाडा की जगह एनएचएआई की देखरेख में हो सकता है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए गमाडा, एनएचएआई, माया गॉर्डन मैग्नेशिया और नगर काउंसिल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस सड़क का मुआयना किया। वीरवार को पीडब्ल्यूडी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विकास प्रताप की ओर से पीआर-7 पंचकूला बाईपास रोड के संदर्भ में मांगी गई रिपोर्ट के लिए अधिकारियों ने चंडीगढ़ अंबाला रोड के ऊपर से फ्लाईओवर निर्माण, सुखना नदी पर बनने वाले पुल, गांव नगला से गुजने वाली रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले आरओबी और पीरमुछल्ला क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण जैसे मामलों के बारे में मौके पर मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया गया। उक्त सभी विभागों को इस काम की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रिंसिपल सेक्रेटरी को देने की हिदायत दी गई है।
इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने नगर काउंसिल के अधिकारियों को पीआर-7 के दोनों तरफ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत जमीनों पर बिल्डरों की ओर से की गई वॉयलेशन को क्लियर कर सोमवार तक गमाडा को रिपोर्ट संलग्न करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव नगला तक सड़क बनाने के लिए जमीन एक्वायर की जा चुकी है। मास्टर प्लान में पीरमुछल्ला तक इसका रूट तक तय किया जा चुका है। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से लेकर गांव नगला के नजदीक नाले तक पीआर-7 रिंग रोड बनाई गई है। अभी करीब 3 किलोमीटर सड़क आगे बनाई जानी है। बता दें कि एनएचएआई की ओर से भारतमाला कार्यक्रम के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे शहरों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाने के लिए रिंग रोड और बाईपास बनाने की योजना है। इन योजनाओं का काम शुरू होने पर जहां बड़ी तादाद में श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, वहीं काम पूरा होने पर शहरों के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी। नए रिंग रोड की जो निर्माण योजना बनेगी उसके साथ कॉमर्शियल योजना को भी शामिल किया जाएगा। इस सड़क पर चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के ऊपर से एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा और गांव नगला में आरओबी के निर्माण से पंचकूला से मोहाली में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर करने में लगने वाले समय में कमी आएगी। इससे जीरकपुर शहर के लोगों, हिमाचल से आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को जीरकपुर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस काम को पूरा करने में ढाई साल का समय लगेगा।
ये अधिकारी पहुंचे जायजा लेने
एनएचएआई की ओर से प्रोजेक्ट डायरेक्टर के.एल. सचदेवा, डिप्टी डायरेक्टर पटियाला जशनप्रीत कौर पीसीएस, परविंदर सिंह ज्वाइंट डिप्टी डायरेक्टर, दविंदर सिंह एसई. गमाडा, एनपी सिंह एसई (एनएच) पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, संदीप तिवाड़ी कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल, एमई मुकेश राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें