फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बारिश से जीरकपुर में बाढ़ जैसे हालात, सड़कें बनीं नहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मंगलवार को सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जीरकपुर शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण शहर की सड़कों ने नहर का रूप धारण कर लिया है। कई कॉलोनियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने से सीवर का पानी भी सड़क पर आ गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के बाद चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाइवे और पटियाला रोड जलमग्न हो गया। सड़क पानी में डूब गई और सड़क ने नहर का रूप ले लिया।
विज्ञापन

उधर, सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम भी लगा रहा। बारिश के कारण फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर हमेशा की तरह पानी भर गया। वाहन चालकों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बारिश के दौरान हाईवे पर काफी समय तक पानी जमा रहने की समस्या अधिकारियों को बताई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।
इन इलाकों में भरा पानी
बारिश के कारण मैक-डी चौक, सिंघपुरा चौक, पीआर-7 रोड, दशमेश कॉलोनी, वीआईपी रोड, शिवालिक विहार, बादल कॉलोनी, एकेएस कॉलोनी, ढकोली, लोहगढ़ और बलटाना इलाके के कई इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

पाइपलाइन के चेंबर में मलबा भरने से पानी की निकासी रुकी
पानी की निकासी के लिए डाली हुई पाइपलाइन के चेंबर के ढक्कन जगह-जगह पर टूटने के कारण चेंबर में मलबा भरने से पानी की निकासी रुक गई। इस कारण जलभराव की स्थिति बन गई। शिवालिक विहार में समाजसेवी पवन नेहरू कई जगह पर चेंबर के ढक्कन ठीक करवाते भी दिखाई दिए। इसके अलावा लोहगढ़ क्षेत्र में कुछ समय पहले बनी सड़क में भी गड्ढा पड़ गया।

बारिश के कारण बिजली गायब, कई जगह हुई पानी की समस्या
बारिश के कारण शहर के बहुत से क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। ढकोली क्षेत्र की बहुत सी सोसाइटियों के अलावा बलटाना और लोहगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली का आना-जाना लगा रहा। इस कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें