मोहाली। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान पांच युवकों को नशे की हालत में पकड़ा है। बलौंगी, मटौर, फेज-1 और आईटी सिटी थाने में दर्ज इन चार मामलों में सभी आरोपियों के फेज-6 सिविल अस्पताल में किए डोप टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। शनिवार रात करीब 10.30 बजे जुझार नगर की पानी वाली टंकी के पास गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदीप, निवासी बलौंगी, नशा करके गंदा नाला क्षेत्र की ओर जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नशे में धुत पाया। पूछताछ में उसने नशा करने की बात स्वीकार की। डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मामला दर्ज किया गया। इसी तरह गांव मटौर से कमल कुमार, फेज-1 इलाके से रोहित, गांव बाकरपुर के दो युवक सुखप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह को नशे की हालत में पकड़ा।