फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, महिला उछलकर बोनट पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना की सैनी विहार फेज-3 में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला एक्टिवा से उछलकर कार के बोनट पर आ गिरी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के परिवार वालों ने मामले की शिकायत बलटाना पुलिस को दी है। सैनी विहार फेज-3 निवासी पूजा ने बताया कि दोपहर करीब 2:10 बजे वह एक्टिवा पर अपने निजी काम से जा रही थी, इस दौरान एक गली की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने उसकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। पूजा के अनुसार कार को एक नाबालिग लड़का चला रहा था, जो हादसे के बाद कार छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। हादसे में पूजा को गंभीर चोटें आई हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पंचकूला के एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई और पैर में रॉड डली है। पूजा ने बताया कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें