कुराली। शहर का नौजवान सार्थक शर्मा रॉयल कैनेडियन नेवी में भर्ती हुआ है। जिससे से शहर का नाम रोशन हुआ है। उसके पिता विष्णु दिगंबर ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार था और शहर के आईपीएस स्कूल स्टूडेंट्स है। उसने सेना में उच्च अधिकारी बनने का शौक था। उन्होंने बताया कि सार्थक ने रॉयल कैनेडियन नेवी में भर्ती का फार्म भरा और उसके बाद उसका रॉयल कैनेडियन नेवी में चयन हो गया। विष्णु दिगंबर स्थानीय चकवाल नेशनल स्कूल में से अध्यापक सेवा मुक्त हुए हैं।