खरड़। देसू माजरा स्थित अकाली अपार्टमेंट में एक महिला के पीजी कमरे से अज्ञात चोर ने पांच सोने की अंगूठियां और लगभग 35,000 रुपये नकदी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश की नीलम राणा ने पुलिस को बताया कि वह देसू माजरा में पीजी में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह रात में कमरे में मौजूद नहीं थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और अलमारी से सामान चुरा ले गया। अगली सुबह लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस को इसकी रिकॉर्डिंग सौंप दी गई है। पुलिस फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है। चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।