फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर में लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से छह मोबाइल फोन व एक्टिवा बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-1 थाना पुलिस ने शहर में लूटपाट करने वाले एक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला एक एक्टिवा और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एएसपी सिटी-1 जयंत पुरी व एसएचओ फेज-1 जगदीप सिंह ने बताया क पुलिस ने थाना मोहाली व बलौंगी के क्षेत्र में मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह को काबू किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी अमित निवासी बड़माजरा बलौंगी व गुलशन कुमार निवासी फेज-1 लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल जो उसने बीती 2 नवंबर को उत्तम गुप्ता निवासी फेज-1 मोहाली के साथ मिलकर शिवालिक स्कूल फेज-6 मोहाली से छीना था बरामद किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमित ने अपने दोस्त लंबू निवासी बड़माजरा के साथ मिलकर 4 मोबाइल छीने थे। इनमें अमित व लंबू ने दो मोबाइल हरिंदर निवासी बहलोलपुर थाना बलौंगी को 1000-1000 रुपये में बेच दिए थे और दो मोबाइल फोन भूपिंदर सिंह को हजार-हजार रुपये में बेचे थे। इस दौरान छीना गया मोबाइल अमित गुप्ता से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में अमित, गुलशन कुमार, उत्तम गुप्ता, हरिंदर, भुपिंदर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन व एक्टिवा बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें