मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से बुधवार को पांच लोग संक्रमित हुए, जबकि दो लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जीती। किसी की भी इस महामारी से जान नहीं गई। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि कर लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें। तभी हम इस महामारी से छुटकारा पा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को खरड़ में एक, घडुआं में एक और मोहाली में दो लोग संक्रमित हुए। जिले में अब तक कोरोना से 68446 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 67346 लोग ठीक हो चुके हैं। 1057 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी सक्रिय केस 43 हैं।