फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों के व्यापार में दोहा निवासी पर लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एनआरआई थाने की पुलिस ने रेडीमेड कपड़ों के व्यापार में 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दोहा कतर में रहने वाले एक बिजनेसमैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गिरीश बाबू के रूप में हुई है। इस संबंधी अशोक कुमार निवासी डेराबस्सी ने एडीजीपी एनआरआई विंग को दी शिकायत में बताया कि 2007 से वह रेडीमेड गारमेंट्स की सप्लाई का काम कर रहा है। 2015 में फिरोज अली के साथ कपडों की मार्केटिंग करने के लिए दोहा कतर गया था। इस दौरान उन्होंने व्यापारी गिरीश समेत कई व्यापारियों से मुलाकात की। गिरीश बाबू को उसके कपड़ों की क्वालिटी बढ़िया लगी। इसके बाद फरवरी 2016 में गिरीश भारत आया। इसके बाद दोनों में व्यापार को लेकर एमओयू साइन हो गया। लेकिन 2017 में नियम के मुताबिक उसने 25 फीसदी रकम का भुगतान कर दिया। जबकि 75 फीसदी रकम रोक दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गिरीश को जांच में शामिल होने के नोटिस और ईमेल भेजे। लेकिन आरोपी पुलिस जांच में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही काबू लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें