मोहाली। गांव गीगेमाजरा में घर में सुअर रखने पर पड़ोसियों ने की मारपीट। इस मारपीट में युवती को चोट आई है, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
गांव गीगेमाजरा निवासी बेबी ने बताया कि उसके पिता ने सुअर पाल रखे हैं। इस पर पड़ोसी काफी समय से आपत्ति जताते हैं, गांव में और भी घर है, परंतु वह लोग उन्हें ही सुअर न पालने के लिए दबाव डाल रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे जब बेबी अपने पिता के साथ गाड़ी से सुअरों को घर के अंदर रख रही थी। तभी वहां पांच पड़ोसी आए, जिन्होंने सुअरों के पिंजरों को लातें मारनी शुरू कर दीं, जब बेबी उन्हें हटाने के लिए गई तो उन्होंने धक्का-मुक्की की, जिसमें उसके शरीर पर अंदरूनी चोट आई है। इस पर घायल के परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।