लांडरां/बनूड़। बनूड़ थाने की पुलिस ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर एक महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मुख्य निरीक्षक करमजीत सिंह ने बताया कि गांव जांसला के निवासी युवक हरविंदर सिंह पुत्र बृजलाल तहसील राजपुरा जिला पटियाला ने लिखित शिकायत दी है कि रमनदीप कौर वासी रंजीत नगर पटियाला और मितरपाल वासी ग्राम फतेहपुर गढ़ी, थाना बनूड़ तहसील, राजपुरा जिला पटियाला ने उसे पुर्तगाल भेजने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये लिए। इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। इसकी लिखित शिकायत की जांच के बाद दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।