फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर नगर काउंसिल का पूर्व ईओ गिरीश वर्मा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। नगर परिषद के तत्कालीन ईओ गिरीश वर्मा को विजिलेंस ने सरकारी पद की शक्तियों का दुरुपयोग करके आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विजिलेंस ने प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईओ गिरीश वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2008 से मार्च 2021 तक जीरकपुर में रहकर भू-माफिया से जुड़े लोगों के साथ मिलीभगत करके करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई। यह उनकी पत्नी संगीता वर्मा और बेटे विकास वर्मा के नाम पर है। ईओ गिरीश वर्मा इस समय अमृतसर की भिखीविंड स्थित नगर परिषद में कार्यरत हैं। उन्हें वीरवार को जिला अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
विजिलेंस विभाग की ओर से दर्ज केस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उनकी जांच के दौरान सामने आया है कि ईओ गिरीश वर्मा ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके 10 अलग-अलग प्रॉपर्टी बनाई हैं। इसके अलावा ईओ गिरीश ने बेटे के नाम पर दो प्रॉपर्टी डेवल्पर फर्म बनाकर इसमें 1.32 करोड़ रुपये का निवेश किया। विजिलेंस अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच भी करेगी, जिनके साथ गिरीश वर्मा और उनके पारिवारिक सदस्यों के खातों में बड़ी रकमों को आदान-प्रदान किया गया। अगली जांच में उनकी ओर से इकट्ठी की गई गुप्त चल-अचल संपत्तियों समेत उन अधिकारियों और कारोबारियों के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा ताकि दोषी द्वारा विभिन्न स्थानों पर किए गए निवेश के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि उन्होंने ईओ गिरीश वर्मा की चल-अचल संपत्ति की जांच के लिए 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2021 तक चेक पीरियड निर्धारित किया। इस दौरान पता चला कि ईओ गिरीश वर्मा ने उक्त समय के दौरान अपनी आमदन के सभी स्रोतों से 7,95,76,097 रुपये प्राप्त किए और इस समय उसने 15,11,15,448 रुपये खर्च किए। इस तरह सामने आया कि उन्होंने आमदन से 89.90 प्रतिशत अधिक खर्च किए हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस के मुताबिक ईओ द्वारा बनाई प्रापर्टी का विवरण
1. पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित अर्बन एस्टेट में शोरूम नंबर 136
2. पंचकूला के सेक्टर-12 स्थित कोठी नंबर-432
3. गांव कांसल में डब्लयूडब्लयूआरडब्लयू सोसायटी के ब्लॉक-बी का प्लांट नंबर-21 पत्नी संगीता वर्मा के नाम खरीदा।
4. पत्नी संगीता वर्मा के नाम पर अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर लुधियाना के चौड़ा बाजार में मकान नंबर-बी-4, 2047-1 खरीद रखा है।
5. पत्नी संगीता वर्मा के नाम पर कामर्शियल प्लॉट नंबर-14, रकबा 150 वर्ग गज यूएस एस्टेट ढकोली, जीरकपुर में खरीदा हुआ है।
6. पत्नी संगीता वर्मा के नाम पर गांव खुडालकलां में 19 कनाल 16 मरले जमीनी खरीदी है।
7. पत्नी संगीता वर्मा द्वारा शोरूम नंबर-25, ग्राउंड फ्लोर, सुषमा इंपीरियल, जीरकपुर में 51 लाख रुपये देकर बुक करवाया हुआ है।
8. बेटे विकास वर्मा द्वारा शोरूम नंबर-26, ग्राउंड फ्लोर सुषमा इंपीरियल, जीरकपुर में बुक करवाया हुआ है।
9. बेटे विकास के नाम पर एक कामर्शियल प्लॉट नंबर-16, रकबा 142.50 वर्ग गज यूएस एस्टेट ढकोली में खरीदा गया है।
10. बेटे विकास वर्मा के नाम पर कामर्शियल प्लॉट नंबर-17, रकबा 142.50 वर्ग गज यूएस एस्टेट, ढकोली में खरीदा गया है।
11. बेटे विकास वर्मा द्वारा बालाजी इंफ्रा बिल्डटेक फर्म में 56 लाख रुपये का निवेश किया गया है।
12. बालाजी डेवल्पर खरड़ में बेटे विकास वर्मा ने 76 लाख रुपये निवेश किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें