फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पहले बिजली-पानी और अब लिफ्ट भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं के ठप होने से नाराज लोगों का आक्रोश सोमवार शाम को फूट गया। बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी जरूरी सेवाओं के लगातार प्रभावित रहने से परेशान लोगों ने शाम करीब 7 बजे सुषमा बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में एकत्रित निवासियों ने हाथों में बैनर लेकर और मोबाइल फ्लैश लाइट और मोमबत्तियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में लंबे समय से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही लिफ्ट भी बार-बार बंद हो रही है। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने नो वॉटर, नो पावर जैसे नारे लगाते हुए बिल्डर के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। स्थिति को देखते हुए जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।
पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सोसाइटी समिति के प्रधान ने चेतावनी देकर कहा कि फिलहाल यह केवल सांकेतिक प्रदर्शन है। इसके बावजूद प्रशासन और बिल्डर ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो सभी निवासी अपने घरों को ताला लगाकर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि 15 अप्रैल के बाद रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें