फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए कई जगह फायर टेंडर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दीपावली के मद्देनजर फायर ब्रिगेड विभाग ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। हर साल दीपावली पर पटाखों, दीयों और बिजली की सजावट के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में इस बार विभाग ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाए हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि इस बार जीरकपुर के मुख्य इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायरकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड ने लोहगढ़ क्षेत्र में पार्क के पास, ढकोली इलाके में पुलिस स्टेशन के सामने और वीआईपी रोड पर फायर टेंडर तैनात कर दिए हैं ताकि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। फायर ऑफिसर ने बताया कि दीपावली की रात दो शिफ्टों में करीब 15 प्रशिक्षित फायरकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, जो पूरे शहर पर लगातार निगरानी रखेंगे। इन टीमों के पास सभी आवश्यक उपकरण, जैसे कि फायर सिलेंडर, पानी की पाइपें, प्राथमिक उपचार सामग्री और अन्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई हैं।फायर ब्रिगेड की टीमें पूरे त्योहारी सीजन के दौरान गश्त भी करेंगी ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या खतरे के संकेत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें और खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी करें। साथ ही बच्चों को बिना निगरानी के पटाखे नहीं जलाने देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें