फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फायर एनओसी नहीं मिली, कमर्शियल बिल्डिंग की बेसमेंट सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की ओर से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कमर्शियल इमारत माया गार्डन मैग्नेशिया की बेसमेंट में फायर एनओसी न होने के कारण बेसमेंट को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की बेसमेंट में पर्याप्त फायर फाइटिंग सिस्टम न होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि पिछले लंबे समय से यहां के इन्वेस्टर बिल्डिंग के पुख्ता प्रबंध और कब्जा न मिलने के कारण विरोध करते आ रहे हैं और इस संबंधी लगातार प्रशासन को शिकायतें भी की जा रही थीं। इसको लेकर नगर परिषद ने यह कार्रवाई की है। इसके बाद नगर परिषद ने बिल्डिंग को सील करने के बाद एक नोटिस भी चस्पा किया है, जिस पर स्पष्ट लिखा हुआ है कि बिल्डिंग में मैकेनिकल स्मॉग एडजेस्टमेंट सिस्टम का न होना, फायर डोर इंस्टाल न होना, बिल्डिंग में मौजूद फायर फाइटिंग सिस्टम ऑटोमेटिक मोड़ न होकर मेनुअल मोड़ होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी वजह से आग लगती है तो उस पर समय रहते काबू पाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन



कमर्शियल प्रोजेक्ट में बिल्डिंग बॉयलाज पूरे न होने होने के कारण और फायर फाइटिंग सिस्टम प्रबंध अधूरे होने के कारण बिल्डिंग की बेसमेंट को सील किया गया है। इस संबंध में इन्वेस्टरों की ओर से बार-बार शिकायतें भी आ रही थी। -अजय बराड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें