वीआईपी रोड स्थित एक सोसाइटी के बाहर रखे प्लास्टिक पाइपों में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वीआईपी रोड स्थित माया गार्डन एक्सटेंशन-3 के सुरक्षाकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को प्लास्टिक के पाइपों में आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचाकर आग पर काबू पा लिया।