फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में लगी आग, डेढ़ लाख की नगदी जली

Thu, 12 May 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालड़ू के जलालपुर में आग लगने से किसान के घर में रखी डेढ़ लाख की नगदी सहित अन्य सामान जल गया। घटना का पता लगते ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


गांव जलालपुर निवासी लाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के सभी सदस्य गांव में ही उसके भाई के घर बीमार महिला के पास गए थे। इस दौरान जब उनकी लड़की स्कूल की फीस लेने के लिए आई तो उसने देखा कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत इसकी सूचना घरवालों को दी।

सूचना मिलते ही घर के सभी सदस्य आए और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लाल सिंह ने बताया कि खेती करने के लिए कुछ जमीन ठेके पर ली है और उसका भुगतान करने के लिए वह एक दिन पहले ही बैंक से डेढ़ लाख रुपये लेकर आए थे। उसने बताया कि वह रुपये भी आग की चपेट में आ गए। इसके अलावा कमरे में रखी पेटी का व अन्य सामान को भी जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें