फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में लगी आग, फायर बिग्रेड पहुंची लेट, लोगों में रोष

Thu, 19 May 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
जीरकपुर के एक घर में शार्ट सर्किट से एसी में आग लग गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फाने के बावजूद भी काफी देर तक फायर टेंडर मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण आग बढ़ गई।
विज्ञापन

गगनदीप सिंह निवासी मकान नंबर-20, मन्नत एनक्लेव (पभात) ने बताया कि बुधवार दोपहर किसी काम से घर आए थे। उन्होंने बताया कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा था। बेडरूम में देखा कि शार्ट सर्किट से एसी पूरी जरह से जल चुका था। गगनदीप ने बताया कि जिस समय एसी में आग लगी तो उस समय उनकी मां सतनाम कौर पोते तेजसप्रीत व मनरूप और पोती हरनूर कौर के साथ सो रही थीं। मां सतनाम कौर ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे एसी का स्विच ऑन किया और दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए। वहीं, थोड़ी देर बाद जब धुएं की बदबू का अहसास हुआ तो देखा कि एसी से लपटें निकल रहीं थीं। गगनदीप सिंह ने बताया कि 100 नंबर और 101 नंबर जब फोन किया तो वह काफी देर तक व्यस्त आते रहे।

फायर ऑफिस डेराबस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर पृथ्वीराज ने बताया कि उन्हें करीब 4 बजे जीरकपुर में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग बुझा दी थी।  वहीं, डेराबस्सी फायर स्टेशन के चीफ अफसर मनजीत सिंह ने बताया कि 101 नंबर पर कॉल करने पर ज्यादातर फोन चंडीगढ़ और राजपुरा के ऑफिस में मिलते हैं। शिकायतकर्ता का फोन भी राजपुरा के कार्यालय में मिल रहा था। इस समय पर डेराबस्सी फायर ऑफिस को सूचना नहीं मिली। उन्होंने जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू के लोगों से अपील की है कि आग लगने पर वह 01762-283101 नंबर पर सूचित करें। जबकि 101 नंबर को लेकर आ रही शिकायतों के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें