जीरकपुर। गुरु नानक एन्क्लेव में स्थित बुधवार सुबह बेसमेंट में चल रहे एक फर्नीचर के शोरूम की सीढ़ियों के नीचे पड़े कबाड़ में अचानक आग लग गई। लोगों की ओर से सूचित करने पर पुलिस और डेराबस्सी व जीरकपुर की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के फायर अफसर राजीव कुमार ने बताया ने बताया कि घटना में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है।