फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ में आग : पर्यटकों के लिए चला रहे नाै फेरियां और एक टॉय ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क (छतबीड़ चिड़ियाघर) में पर्यटकों के लिए चलाई जा रही 19 फेरियों और एक टॉय ट्रेन के जलने से पर्यटक निराश हैं। दो दिन पहले आग लगने का कारण ओवर चार्जिंग बताया गया था। अब इस घटना के बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जांच कमेटी आग लगने की घटना के कारण की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। यह कमेटी जांच करेगी कि यह आग अचानक से लगी है या किसी ने जानबूझकर लगाई है। आग लगने के बाद अब चिड़ियाघर में मात्र नौ फेरियां और एक टॉय ट्रेन ही पर्यटकों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है।
विज्ञापन


बड़ा नुकसान होने से बचा

छतबीड़ चिड़ियाघर में जिन फेरियों में आग लगी थी, वह लोके के एक शेड के नीचे खड़ी थीं। पांच बड़े पेड़ उसी शेड के अंदर आते हैं। गनीमत यह रही के आग उन पेड़ों को नहीं लगी और शेड के ऊपर तक भी नहीं जा पाई। अगर आग पेड़ों को लग जाती तो एक बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी भारी संख्या में पर्यटक चिड़ियाघर देखने के लिए आ रहे हैं। आज चिड़ियाघर में स्थिति सामान्य नजर आई और बहुत से स्कूली बच्चे भी चिड़ियाघर में घूमते हुए दिखाई दिए।


चिड़ियाघर में कुल 28 गाड़ियों में से 19 गाड़ियां जल गई हैं। एक टॉय ट्रेन भी जल गई है। बैटरी से चलने वाली गाड़ियों का दूसरी अन्य गाड़ियों की तरह आरटीओ में पंजीकरण नहीं होता, इस कारण इनका बीमा भी नहीं हो सकता। अब हम और गाड़ियां खरीदने पर विचार कर रहे हैं। - मलकीत सिंह गोल्डी, फेरी ठेकेदार।
विज्ञापन



हमने आग लगने के कारण की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित की है जो इस घटना की जांच कर रही है। जंगल के हिसाब से हमने आग बुझाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। इन पुख्ता प्रबंध के कारण ही हमने इतनी बड़ी घटना पर आधे घंटे के भीतर ही काबू पा लिया है।
विज्ञापन


नलिन यादव, फील्ड डायरेक्टर, छतबीड़ चिड़ियाघर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें