डेराबस्सी। डॉ. संगीता जैन, सिविल सर्जन, मोहाली ने सब-डिविजनल अस्पताल डेराबस्सी का औचक दौरा कर एसएमओ डॉ. धरमिंदर सिंह के साथ इमरजेंसी में आए मरीजों से बातचीत की और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद, उन्होंने दवा स्टोर का निरीक्षण किया और दवाओं के स्टॉक की स्थिति देखी तथा ऑनलाइन एंट्री का अवलोकन किया और कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा, दवा स्टोर में जो भी कमियां थीं, उन्हें दूर करने के निर्देश देते कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हरिंदर कौर संधू नर्सिंग सिस्टर, तजिंदर, कनिका, राजिंदर सिंह एसआई और अन्य अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे।