लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लैहली के निकट एक झुग्गी में मंगलवार शाम आग लग गई। डेराबस्सी दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास की झुग्गियों तक फैलने से रोका।
पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि शाम करीब पौने छह बजे उन्होंने अपनी झुग्गी में आग लगी देखी। उनके शोर मचाने पर हाईवे से गुजर रहे लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझा दी। आग में कृष्ण कुमार की झुग्गी का कपड़ा और खाने-पीने का सामान जल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस स्थान पर करीब दो दर्जन झुग्गियां बनी हुई हैं। दमकल की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।