मोहाली। टीडीआई स्मार्ट सिटी, सेक्टर-74ए के निवासियों ने सुरक्षा और हरियाली से जुड़ी समस्याओं को लेकर गमाडा, डीसी और पुडा प्रशासन को पत्र भेजा है। टीडीआई स्मार्ट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पत्र में स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्टर-74ए के क्लब हाउस के पास लगे फायर हाइड्रेंट रास्ते में अवरोध हैं। इससे आपातकाल के समय उनका उपयोग मुश्किल हो जाएगा। यह सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। बच्चों का पार्क और ग्रीन एरिया पर अतिक्रमण और अवरोध की वजह से बंद हो गया है। इससे बच्चों के खेलने की जगह कम हो रही है। पूरे इलाके के लिए हरियाली भी प्रभावित हो रही है। निवासियों की मांग है कि फायर हाइड्रेंट तक पहुंच को साफ और सुरक्षित बनाया जाए। बच्चों का पार्क और ग्रीन एरिया सुरक्षित किया जाए, ताकि समुदाय के सभी लोग इसका उपयोग कर सकें। निवासी संघ ने कहा कि यह समस्या जल्द से जल्द हल होनी चाहिए, क्योंकि सुरक्षा और हरियाली दोनों ही इलाके के लिए बहुत जरूरी हैं।