फेज-9 स्थित एक प्राइवेट कंपनी के स्टोर में बुधवार सुबह आग लग गई। कंपनी के मुलाजिम ने धुआं उठता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन, इसके बावजूद भी काफी देर बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। हालांकि, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का दावा है कि उन्हें नौ बजे कॉल आई थी। इसके बाद एक गाड़ी रवाना हो गई थी। 9.55 पर गाड़ी आग बुझाकर दोबारा आफिस पहुंच गई थी।
जानकारी के मुताबिक, फेज-9 के एचएई-14 स्थित मेडीरेंट नाम की दवा कंपनी के स्टोर में आग लगी थी। आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। इस बीच कंपनी का एक मुलाजिम फर्स्ट फ्लोर पर चाय बना रहा था। आग का धुआं उठता देख उसने तुरंत इस बारे में कंपनी के पेेशेंट काउंसलर हरीश को सूचित किया। इसके बाद कंपनी के मुलाजिमों में भगदड़ मच गई। आग को बुझाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दे दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाने की कार्रवाई की। हालांकि, आग से बहुत तेज धुआं उठ रहा था। जिससे आग बुझाने की काफी दिक्कत आ रही थी। आग बुझाते में एक मुलाजिम घायल हो गया। मौके पर इलाके की पार्षद प्रकाशवती भी पहुंच गईं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।