फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली फेज-8 में फैक्टरी में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डिस्पोजल गिलास-प्लेट व अन्य सामान बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दो फायर टेंडरों की मदद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने एक सिलेंडर फैक्टरी बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फैक्टरी मालिक के मुताबिक आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के एक प्लॉट में गत्ते के डिस्पोजल प्लेट व अन्य सामान बनाया जाता था। फैक्टरी मालिक अंकुर ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही उन्होंने इसे शुरू किया था। करीब साढ़े छह बजे मशीनें स्ट्रार्ट की तो फोन सुनने के लिए फैक्टरी से बाहर आ गए। जैसे ही वह फोन सुनकर अंदर गए तो मशीन में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने गत्ते के रोल को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित किया। इसके बाद आग को काबू करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे फायर अफसर अवतार सिंह ने बताया कि आग गत्ते बनाने वाली मशीन के बहुत गर्म होने से लगी। दूसरे तरफ फैक्टरी मालिक अंकुर ने बताया कि वह 70 हजार की मशीन लाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें