शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने इस काम के लिए टीमों का गठन किया है। जो कि विभिन्न इलाकों में जाकर पानी बर्बाद करने वालों पर नजर रखेंगी। विभाग ने घरों में कारों व अन्य वाहनों, बगीचों को पाइप से धोने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। साथ ही लोगों से सहयोग देने की अपील की है।
पानी बर्बाद होते देखें तो इन नंबरों पर करें फोन
एरिया अधिकारी मोबाइल नंबर
फेज-6,6ए, इमानबीर सिंह 7837340001
फेज-1,दो, चार
और मदनपुर।
फेज-5, 3बी2, 3ए, वेद भूषण 9779999666
3बी1,7, 8, 9,10, 11
और 48 सी।
सेक्टर-70,71, गांव मटौर, जसविंदर सिंह संधू 9779640001
शाहीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया
फेज-एक से पांच तक।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7, हरप्रीत सिंह 9988802389
आठ, नौ और मोहाली गांव।
पानी बचाने के लिए टिप्स
-आरओ वाटर प्यूरीफाई व एयर कंडीशन से निकला अतिरिक्त पानी घर की सफाई व पौधों में प्रयोग करें।
-कारों को धोने के लिए टोंटी की जगह बाल्टी का प्रयोग करें।
-पेशाब करने के बाद पानी फ्लश करने की बजाए डिब्बे का प्रयोग करें। इससे तीन से पांच लीटर की बचत होगी।
-प्लास्टिक की खाली बोतले फ्लश की टंकी में डालें।
-बर्तनों को टोंटी चलाकर धोने की बजाए, टब या बाल्टी में धोएं।
-नहाने के लिए फुब्बारे की जगह बाल्टी का प्रयोग करें।
-हाथ, मुंह, पैर आदि धोने के लिए कम से कम पानी प्रयोग करें।
-घर के ऊपर रखी पानी की टंकियों में वाटर ओवर फ्लो सेंसर लगाएं।
-पौधों को देर रात पानी देना चाहिए।
-कंटनेर में डालकर सब्जियों को धोना चाहिए।