डेराबस्सी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। शहर में सुखमनी डेंटल कॉलेज के साथ स्थित बीड़ में शनिवार को दोपहर संदिग्ध कारणों से आग लग गई। भीषण गर्मी के चलते सूखे पत्तों से शुरू हुई आग ने जल्द ही बड़े पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।
जिनकी दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर बीड़ घनी व इसमें काफी पेड़ होने के लिए होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अंदर दाखिल में होने में दिक्कत आई जो आग काबू पाने में रुकावट पैदा कर रहे थे। इसके लिए फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने अंदर दाखिल होकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
बता दें कि पिछले दिनों में शहर की बीड़ दंदराला, कॉलेज कॉलाेनी व अन्य जंगलात विभाग की ओर से आरक्षित रखे जंगली क्षेत्र में आग की घटनाएं घट चुकी है। इस क्षेत्र के साथ शहर का रिहायशी क्षेत्र स्थित है जिनको आग लगने से दहशत फैल जाती है।