फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घनाग्रस्त, सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर पर हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई सवारियां घायल हो गई हैं। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में भेज दिया गया है। यह हादसा दोपहर को उस वक्त हुआ जबकि मनाली के लिए जा रही यह हरियाणा रोडवेज की बस फ्लाईओवर पर चढ़ी। जैसे ही यह बस चढ़ी तो बस के आगे जा रही एक सफाई वाली गाड़ी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। बस में सवार सवारियों को काफी गंभीर चोट आईं हैं, इन सवारियों को खरड़ के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद एक बार ऐसा लगा कि बस पलट गई है। घटना स्थल पर मौजूद हरियाणा रोडवेज बस के चालक विकास यादव ने बताया कि वह बस नंबर एचआर-जीवी-1368 को चंडीगढ़ से मनाली लेकर जा रहा था। बस पूरी तरह सवारियों से भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि जब सब खरड़ फ्लाईओवर पर चढ़ी तो बस से आगे एक सफाई करने वाली गाड़ी जा रही थी। बस जब फ्लाईओवर पर सफाई कर रही गाड़ी को कट करके पास करने लगी तो यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि घायल सवारियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मौके पर मौजूद कुछ सवारियों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब यह घटना हुई तो किसी ने एंबुलेंस को फोन किया था पर एंबुलेंस पहुंची तो उसमें फर्स्ट एड किट तक नहीं थी। जिस कारण घायल सवारियों को मौके पर प्राथमिक चिकित्सा नही दी जा सकी। उन्होंने बताया कि घायल सवारियों में से कई ने कपड़ों को बांधकर थोड़ी राहत दी। इसके बाद सरकारी अस्पताल खरड़ में इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर कमल ने बताया कि छह के करीब घायल सवारियों को अस्पताल में लाया गया। जिनमें मुस्कान, शुभ, पूजा, संजय कुमार तथा गुंजना दिवाल शामिल रहे। उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उनके एक्सरे करवाए गए हैं। जिससे चोटों का सही पता लग सके।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल खरड़ में मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी राध्या और उसकी छोटी बहन गुंजना दिवाल मनाली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में गुंजना को चोटें आईं हैं, जो सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन है। इसकी सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस खरड़ के इंचार्ज सुखमंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे से फ्लाई ओवर काफी जाम लग गया था। इस जाम को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करके खुलवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें