फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के बंद बीआर मॉल में लगी आग, सिक्योरिटी गार्डों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली स्थित बंद पड़े बीआर मॉल में शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। गनीमत रही कि मॉल पिछले कई महीनों से आम लोगों के लिए बंद है और घटना के समय वहां लोगों की आवाजाही नहीं थी। हालांकि, बंद इमारत के अंदर आग लगने से उसकी सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मॉल में तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद गार्डों ने आग देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को फोन किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद बलौंगी थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी भगत वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मॉल के किस हिस्से में आग लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें