फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कम्युनिटी सेंटर में 6000 रुपये शुल्क के बावजूद गंदगी का आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड-13 के कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर परिषद जीरकपुर द्वारा करीब 6000 रुपये का शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिसर की समय पर सफाई नहीं होती। इससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि आयोजनों के बाद कूड़ा-कचरा और सब्जियों के छिलके लंबे समय तक बिखरे रहते हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है। स्थानीय निवासियों डॉ. लाभ सिंह, आरपी शर्मा, सुरेंद्र सोंधी, दलबीर सिंह, यशपाल गुप्ता, रमेश धीमान और डॉ. अजय यादव ने इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सुबह सैर, योग और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। सफाई की जिम्मेदारी आयोजकों की होती है, लेकिन इसका पालन नहीं होता। नगर परिषद भी निगरानी में लापरवाही बरतती है। निवासियों ने बताया कि लगभग हर आयोजन के बाद उन्हें नगर परिषद में शिकायत दर्ज करानी पड़ती है। इसके बाद ही सफाई कर्मचारी भेजे जाते हैं। यह व्यवस्था अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

सख्त नियमों की मांग
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग के साथ सख्त सफाई नियम लागू किए जाएं। कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद परिसर को पूरी तरह साफ कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे सार्वजनिक संपत्ति की स्वच्छता और गरिमा बनी रहेगी।





नगर परिषद चुनाव के बाद इस कम्युनिटी सेंटर की कमान आम आदमी पार्टी के हाथ में आ गई है। इसके चलते मुझे किसी भी कार्यक्रम के आयोजन संबंधी कोई जानकारी नहीं मिलती। मैं इस वार्ड का पार्षद हूं इसलिए इस कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग करते समय मुझे इसकी जानकारी देनी चाहिए और इसकी साफ सफाई भी सुनिश्चित करनी चाहिए। -सुखबीर सिंह लवली, पार्षद, वार्ड-13
विज्ञापन






कल ही कार्यक्रम के आयोजकों को नोटिस भी निकाला जाएगा और इस कम्युनिटी सेंटर की साफ सफाई भी करवा दी जाएगी। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें