फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चालान सामान उठाने पर चोरी की शिकायत दर्ज कराएं : वासु रंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब कांग्रेस नेता वासु रंजन ने वीआईपी रोड पर नगर काउंसिल की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों से बातचीत की। रंजन ने कहा कि बिना चालान, रसीद या जब्ती मेमो के सामान उठाए जाने पर पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने नगर काउंसिल से 48 घंटे के भीतर उठाया गया सामान लौटाने की मांग की। रंजन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन हो। इसमें नोटिस, चालान और निर्धारित प्रक्रिया शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों की रोजी-रोटी प्रभावित करने वाली कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें