फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खिजराबाद स्कूल के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुराली। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खिजराबाद के हरकीरत सिंह और जैस्मीन मड़ाक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। ये दोनों विद्यार्थी अब राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हरकीरत सिंह ने अंडर-17 पंजाब राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। आठवीं कक्षा की छात्रा जैस्मीन मड़ाक ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। स्कूल की फुटबॉल टीम ने भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। हरकीरत सिंह नवंबर में मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। जैस्मीन मड़ाक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब की टीम का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें