फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिएट ने शहर में शुरू की पहली डीलरशिप

Tue, 08 Oct 2013 02:16 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिएट ऑटोमोबाइल्स इंडिया ने मोहाली में अपनी पहली डीलरशिप व्हील्स फिएट शुरू की है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज सात स्थित डीलरशिप का उद्घाटन फिएट क्रिसलर इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट एवं एमडी नागेश बसावनहल्ली ने किया। पांच हजार वर्ग फीट के शोरूम को खास शैली में डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


बसावनहल्ली ने कहा कि कंपनी की नजर में व्यवसायिक दृष्टिकोण से मोहाली महत्वपूर्ण है। यहां एक्सक्लूसिव डीलरशिप खोलने का मकसद बाजार की क्षमता का भरपूर दोहन करना है। उन्होंने कहा कि कंपनी पूरे देश में विस्तार के लिए तेजी से काम कर रही है। अब तक 75 से ज्यादा डीलरशिप लॉन्च की जा चुकी हैं।

इस साल के अंत तक सौ डीलरशिप शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। व्हील्स फिएट के एमडी राकेश गुप्ता ने कहा कि फिएट कारें अपने प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे यहां भी कार के खरीदारों को विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें