लांडरां- बनूड़। सीबीआई की टीम ने बनूड़ स्थित एफसीआई के कार्यालय और गोदामों में रविवार को दूसरे दिन भी जांच जारी रखी। सीबीआई रिकॉर्ड कब्जे में लेकर गहराई से जांच कर रही है। टीम चावलों के लिए सैंपलों के टेस्ट भी कर रही है। टीम सुबह 3 बजे पहुंची और कार्यालय के मुख्य गेट को ताला लगाकर किसी भी अधिकारी व मुलाजिम को बाहर नहीं निकलने दिया। एफसीआई का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। सीबीआई की जांच के कारण दूसरे दिन भी लिफ्टिंग नहंी हो सकी। गेहूं लोड करने के लिए आए कंटेनर तुलाई के इंतजार में खड़े रहे।
इसके बाद किसान नेता किरपाल सिंह सियाओं, मोहन सिंह सोढ़ी, लखवीर सिंह, जगजीत सिंह कराला, जगजीत सिंह छड़बड़ की अगुवाई में एफसीआई ने गेहूं की खरीद शुरू करवाई।