फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटे को मार खुद थाने में जाकर किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जनता कॉलोनी में रविवार देर रात एक पिता ने अपने ही बेटे को मार दिया। बेटे की हत्या के बाद पिता ने पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में पिता रणधीर के खिलाफ आईपीसी 302 की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय अमन कल्याण के रूप में हुई है जबकि आरोपी कस्टम विभाग पटियाला में हवलदार है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक अमन कल्याण रविवार रात अपने ही घर की छत पर एक व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उस दौरान किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच पिता रणधीर सिंह द्वारा दोनों का झगड़ा रोकने के लिए गए तो अमन की अपने ही पिता के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच अमन ने अपने पिता पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया तो आत्मरक्षा में पिता ने बेटे के सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद उसकी तुरंत मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिता ने नयागांव थाने जाकर जुर्म कबूल किया। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस टीम नेा शव को रविवार रात डेढ़ बजे करीब मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मृतक के दो बच्चे भी है।
बेटे ने छोड़ दिया था काम, अक्सर पिता से रहती थी लड़ाई,
रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अमन कई समय से काम छोड़कर घर में बेरोजगार था। वह पिता के साथ व घर में अक्सर झगड़ा भी करता था। कुछ दिनों पहले ही आरोपी पिता ने बेटे को एक मोटरसाइकिल और एसी भी दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें