फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सहकारी समितियों पर यूरिया न मिलने पर किसानों ने की नारेबाजी

Wed, 06 Dec 2023 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संगठनों ने एक हफ्ते में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने का किया एलानसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लांडरां/बनूड़। सहकारी समितियों में यूरिया न मिलने से परेशान किसानों ने राज्य सरकार और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कृषि सहकारी समितियों पर पिछले 20 दिन से यूरिया न मिलने से किसान काफी परेशान हैं।
जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला अध्यक्ष किरपाल सिंह सियाऊ, भाकियू एकता डकौंदा के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला, भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खलौर, राजेवाल जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह पुनिया, सिद्धुपुर ब्लॉक मोहाली के अध्यक्ष तरलोचन सिंह नडियाली, लखविंदर सिंह कराला, गुरविंदर सिंह सियाऊ, शेर सिंह दैड़ी, सरपंच मनजीत तंगोरी, गुरप्रीत सिंह सेखनमाजरा, सतनाम सिंह खासपुर, भूपिंदर सिंह नडियाली, रविंदर कुमार झज्जो और रशपाल सिंह झज्जो ने कहा कि आलू और गेहूं की बुआई के समय किसानों को डीएपी खाद की कमी थी और उन्होंने पड़ोसी राज्यों से महंगे दाम पर खाद खरीदी थी। अब गेहूं और आलू की फसल को यूरिया की जरूरत है, लेकिन किसी भी सहकारी समिति पर यूरिया नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में सप्लाई शुरू नहीं की तो हाईवे करेंगे जाम
किसान संगठनों ने राज्य सरकार और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे हाईवे पर यातायात ठप कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कोट
इलाके में कृषि सहकारी समितियों में 20 दिन से यूरिया नहीं आया है। किसान सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। यूरिया की आपूर्ति के लिए विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। आलू व गेहूं की बुआई के समय भी खाद नहीं पहुंची थी, जबकि सोसाइटी में यूरिया का स्टॉक पड़ा है। सोसाइटियों में खाद न मिलने के कारण मार्कफैड और इफको के कार्यों का बहिष्कार किया है। सुखविंदर सिंह, अध्यक्ष, सहकारी समितियां यूनियन, जिला मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें