फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : बिजली न आने पर किसानों में रोष, पावरकॉम का दफ्तर घेरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने वीरवार को बिजली सप्लाई नहीं आने पर पंजाब राज्य पावरकॉम एक्सइएन दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान नेता जसपाल सिंह नियामियां और गुरमीत सिंह खूनीमाजरा ने कहा कि धान की फसल लगाने के सीजन में गांवों में बिजली की सप्लाई कम आने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बडाली फीडर और रसनहेड़ी फीडर की 8 घंटे की सप्लाई 10 जून से 15 जून तक केवल एक दिन ही आई है। किसानों को इस समय बिजली की बहुत जरूरत होती है, क्योंकि किसानों ने धान की फसल लगाने के लिए अपनी पूरी तैयारी की होती है। लेकिन बिजली न आने के कारण धान की फसल लगाने में देरी हो रही है और मजदूर भी खाली बैठे हुए हैं। इस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। किसान नेताओं ने आगे कहा कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक 8 घंटे बिजली सप्लाई लगातार दी जाएगी।
इस अवसर पर किसानों ने मांग की है कि अगर बिजली सप्लाई में कोई तकनीकी समस्या आती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों की कमी को देखते हुए कर्मचारियों की भर्ती भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरमीत सिंह खूनीमाजरा ब्लॉक प्रधान खरड़, अमरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, प्रगट सिंह नियामियां, गुरजंट सिंह, मनजीत सिंह पोपना, शिव कुमार रंगिया, कुलविंदर सिंह और जगतार सिंह पोपना समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें