खरड़। बाढ़ के कारण जहां राज्य में भारी नुकसान हुआ है, वहीं अब किसान डीएपी खाद की कमी से काफी परेशान हैं। गांव घड़ूआं के पूर्व सरपंच एवं किसान नेता सरबजीत सिंह गोला ने बताया कि जिले की सहकारी सभाओं में डीएपी खाद की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में खाद की कमी के कारण किसान निजी दुकानदारों से खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं, जहां दुकानदार किसानों को महंगे बीज व अन्य दवाइयां देते हैं, जिससे किसान लूट रहे हैं। खाद की कमी से आलू की फसल प्रभावित हो रही है और आगे भी गेहूं की बिजाई में डीएपी खाद की जरूरत है। सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करवा रही है। पहले से ही बाढ़ की मार झेल रहे किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि डीएपी खाद जल्द से जल्द सहकारी समितियों तक पहुंचाई जाए ताकि किसान समय पर अपनी फसल की बिजाई कर सकें और दुकानदारों की लूट से बच सकें।